अमेरिका डील को लेकर किसान दिल्ली में आंदोलन की तैयारी में जुटे आज पंजाब से काफी संख्या में किसान दिल्ली की और किया कूच केंद्र सरकार की बड़ी टेंशन
राजधानी दिल्ली में नीट परीक्षा के पेपर लीक और शिक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन चल रहा है। तो इस सब के बीच पंजाब के किसानों ने दिल्ली कूच कर दिया है। पंजाब से रवाना हुए किसानों ने महापंचायत की तैयारी की है। उनका कहना है कि वे किसान घाट पर प्रदर्शन करेंगे। पंजाब से चले किसान 550 यूनियनों के साथ होने का बात कह रहे हैं। किसानों का जत्था किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता और ‘देश बचाओ मोर्चा’ के कोऑर्डिनेटर सरवन सिंह पंधेर की अगुवाई में रवाना हुआ है।
किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता और ‘देश बचाओ मोर्चा’ के कोऑर्डिनेटर सरवन सिंह पंधेर ने सोमवार को जालंधर में कहा कि वह किसानों के साथ मिलकर भारत-अमेरिका FTA के विरोध में एक दिन की रैली के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश बचाओ मोर्चा ने 21 जुलाई को किसान घाट पर एक दिन की रैली बुलाई है। हम कल दिल्ली के लिए रवाना होंगे क्योंकि आपने (सरकार ने) भारत-अमेरिका FTA को लेकर किसी भी स्टेकहोल्डर से बात नहीं की है।

