करनैलगंज से आजमगढ़ तबादले से ठीक पहले SDM नेहा मिश्रा ने विकास की ऐसी नींव रखी, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।

🚨 विदाई से पहले SDM नेहा मिश्रा का बड़ा फैसला, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में!

📍 करनैलगंज से आजमगढ़ तबादले से ठीक पहले SDM नेहा मिश्रा ने विकास की ऐसी नींव रखी, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।

अपने कार्यकाल में उन्होंने वर्षों से अवैध कब्जे में फंसी 65 बीघा नजूल भूमि को प्रशासनिक कार्रवाई के जरिए मुक्त कराया। अब उसी भूमि में से 5 बीघा पर तहसील भवन के भव्य विस्तार के लिए भूमि पूजन कर विकास कार्य का शुभारंभ भी कर दिया गया।

यह सिर्फ एक भवन का विस्तार नहीं, बल्कि मजबूत प्रशासनिक इच्छाशक्ति, प्रभावी नेतृत्व और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण माना जा रहा है। विदाई समारोह के दौरान अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग भी भावुक नजर आए।

💐 SDM नेहा मिश्रा को उनके नए दायित्व और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

आपकी नजर में क्या ऐसे ईमानदार और विकासोन्मुख अधिकारियों का कार्यकाल और बढ़ाया जाना चाहिए?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *