भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से पहले लंदन पहुंच चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह मैच रोहित शर्मा के वनडे करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। चयनकर्ताओं द्वारा भविष्य की योजनाओं से अवगत कराए जाने के बाद, रोहित ने खुद अपने माता-पिता के लॉर्ड्स में मौजूद रहने के विशेष इंतजाम किए हैं ताकि वे उनके अंतिम मैच के गवाह बन सकें। हालांकि अभी ये सभी बातें रिपोर्ट्स के आधार पर ही कही जा रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयन समिति ने पिछले सप्ताह ही रोहित शर्मा को भविष्य के रोडमैप की जानकारी दे दी थी। चयनकर्ता अब 2027 के वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रहे हैं और उनकी योजना टीम में युवा खिलाड़ियों को शामिल करने की है। माना जा रहा है कि भविष्य के वनडे सेटअप में यशस्वी जायसवाल जैसे युवा बल्लेबाजों को बड़ी और नियमित भूमिकाएं सौंपी जा सकती हैं। जिसके कारण रोहित शर्मा को मौके नहीं मिलेंगे।

