पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-माना चेहरा गरिमा सिंह आज एक नए सफर की दहलीज़ पर खड़ा है।

पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-माना चेहरा गरिमा सिंह आज एक नए सफर की दहलीज़ पर खड़ा है।

गृह जनपद शामली की बेटी गरिमा सिंह ने अपनी मेहनत, सादगी, गंभीरता और संतुलित प्रस्तुति से देशभर में एक अलग पहचान बनाई। न्यूज़ एंकरिंग की दुनिया में उनका नाम भरोसे और गरिमा का पर्याय बन चुका है। यही वजह है कि आज शायद ही कोई ऐसा हो जो News24 और गरिमा सिंह के नाम से परिचित न हो।

सूचना है कि उन्होंने News24 को अलविदा कह दिया है। फिलहाल उनका अगला पड़ाव क्या होगा, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन इतना तय है कि उनका जाना News24 के लिए एक बड़ी क्षति माना जाएगा, क्योंकि कुछ चेहरे केवल संस्थान का हिस्सा नहीं होते, बल्कि उसकी पहचान बन जाते हैं।

उनका शांत, गंभीर, सहज और बेहद धैर्यवान व्यक्तित्व उन्हें भीड़ से अलग पहचान दिलाता है। अब वे किस मंच पर अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगी, इसका इंतज़ार उनके लाखों दर्शकों और शुभचिंतकों को रहेगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका हर नया कदम सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचे।

“जहाँ जाएगा, वहाँ उजियारा करेगा…
किसी चराग़ का अपना मकाँ नहीं होता।”

गरिमा सिंह जी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *