गृह मंत्रालय द्वारा AGMUT कैडर में किए गए हालिया प्रशासनिक फेरबदल के तहत, चर्चित IAS अधिकारी रवि सिहाग और उनकी पत्नी IAS इशिता राठी को जम्मू-कश्मीर में एक साथ पोस्टिंग दी गई है।
इस फैसले के साथ ही 2022 बैच के इन दोनों अधिकारियों के बीच की 3,271 किलोमीटर की दूरी खत्म हो गई है।
हाल ही में IAS इशिता राठी का तबादला पुडुचेरी से जम्मू-कश्मीर किया गया है। वहीं, इससे कुछ समय पहले उनके पति रवि सिहाग ने शादी के आधार (मैरिज ग्राउंड) पर मध्य प्रदेश कैडर से AGMUT कैडर में अपना ट्रांसफर करवाया था।
राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले रवि सिहाग और उत्तर प्रदेश के बागपत की निवासी इशिता राठी UPSC की ट्रेनिंग के दौरान बैचमेट थे। 16 दिसंबर 2025 को दोनों ने प्रेम विवाह किया था। प्रशासनिक नियमों के तहत कैडर बदलने के बाद, शादी के बाद यह पहला मौका है जब यह IAS दंपति एक ही राज्य में एक साथ तैनात रहेगा।

