आज हरिद्वार आगमन पर प्रदेश के लोकप्रिय एवं यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami जी से राजा गार्डन, जगजीतपुर क्षेत्र में पानी के बढ़े हुए बिलों की जनसमस्या के संबंध में भेंट कर उन्हें विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस विषय का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने तथा समस्या के सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया।
आशा है कि शीघ्र ही क्षेत्रवासियों को इस जनसमस्या से राहत मिलेगी।

