केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जम्मू- कश्मीर की अपनी दो दिवसीय यात्रा बीच में ही छोड़कर आधिकारिक प्रतिबद्धताओं के लिए राष्ट्रीय राजधानी लौट गए।
भाजपा ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष यात्रा बीच में ही समाप्त करने की वजह से रियासी जिले में स्थित प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन भी नहीं कर पाए। उन्हें त्रिकुटा की पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाना था।

