मनोज ठाकुर
नियमों को ताक पर रखकर ये कैसी नियुक्ति-
जहां मानक अधिकतम 55 वर्ष का वहां ईमानदार आईएएस अधिकारी मिनाक्षी सुंदरम ने 57 वर्ष वाले व्यक्ति को कैसे नियुक्त किया ?
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजनाओं और हरिद्वार अर्द्धकुंभ में भ्रष्टाचार करने की है नियत, इसलिए नियमों को ताक पर रखकर कर दी अवैध नियुक्ति।
आदेश संख्या 287698/xxvii(10)/E-77990/2025 दिनांक 01 अप्रैल 2025 को जारी आदेश के बिंदु संख्या 04 के 5वें नम्बर पर स्पष्ट उल्लेख है कि जिन कार्मिकों की सेवानिवृत्त में पांच वर्ष का समय अवशेष रह गया हो ऐसे कार्मिकों को किसी भी दशा में बाह्य सेवा/प्रतिनियुक्ति/सेवा स्थानांतरण पर तैनाती नहीं प्रदान की जाएगी, यदि कोई कार्मिक पूर्व से बाह्य सेवा/प्रतिनियुक्ति/सेवा स्थानांतरण पर तैनात है ऐसे कार्मिकों को भी अनिवार्य रूप से अपने मूल विभाग में योगदान कराया जाएं, किसी भी दशा में ऐसे कार्मिकों की अवधि विस्तारित नहीं की जाएगी।
अब बताओ धामी सरकार का ये कैसा जीरो टॉलरेंस। कार्यवाही होगी या अटैचियों की चलेगी।
उत्तराखण्ड स्वाभिमान मोर्चा के द्वारा लगातार लगाई जा रही है आरोप देखना होगा की जांच कहां तक पहुंचती है

