सोशल मीडिया के माध्यम से गरीब बच्चों के सहारा बने योगेंद्र मिश्रा

समाज में ऐसी खबरें चलने से गरीब बच्चों का सहारा बने योगेंद्र मिश्रा जी जो समाज को नई दिशा दे रहे है

शिखर न्यूज नेटवर्क की खबर का व्यापक असर “6 मासूम जिंदगी को मिला योगेंद्र मिश्रा का सहारा”


प्रतापगढ़ रायगढ़ ग्राम सभा, मंगरौरा ब्लॉक, पट्टी विधानसभा क्षेत्र में एक अत्यंत दर्दनाक घटना घटी है। बिजली के करंट से एक मां की मौत हो गई, जिसके बाद उनके छह छोटे-छोटे बच्चे अकेले और अनाथ हो गए। मां के जाने के साथ इन मासूमों की पूरी दुनिया अंधेरे में डूब गई थी।

परिवार की इस त्रासदी की खबर जब शिखर न्यूज़ नेटवर्क पर प्रसारित हुई तो यह सीधे दिल को छू गई। खबर देखते ही डीसी ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रबंध निदेशक (एमडी) श्री योगेंद्र मिश्रा जी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। सीकर न्यूज नेटवर्क के माध्यम से संपर्क करते हुए उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि **“इन छह अनाथ बच्चों के संपूर्ण जीवन उत्थान के लिए डीसी ग्रुप ऑफ कंपनीज पूर्ण रूप से वचनबद्ध है।”

श्री योगेंद्र मिश्रा जी ने कहा,
कोई भी बच्चा मां के बिना अनाथ नहीं होना चाहिए। प्रकृति ने इन बच्चों का सहारा छीना है, तो अब समाज और जिम्मेदार संस्थाओं का फर्ज है कि इनके भविष्य को रोशन करें। डीसी ग्रुप इन बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पालन-पोषण और समग्र विकास की पूरी जिम्मेदारी लेगा।”
यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सुरक्षा की लापरवाही को भी उजागर करती है। स्थानीय प्रशासन से अपील है कि ऐसे दुर्घटना प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद मुहैया कराई जाए और बिजली विभाग संबंधित क्षेत्र में लाइनें व तारों की जांच सुनिश्चित करे।
डीसी ग्रुप ऑफ कंपनीज का यह कदम न केवल इन छह मासूमों के लिए उम्मीद की किरण है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक मिसाल भी है।
शिखर न्यूज़ नेटवर्क इन छह बच्चों के भविष्य पर नजर रखेगा और डीसी ग्रुप द्वारा किए जा रहे सहयोग की अपडेट भी समय-समय पर साझा करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *