देखना होगा कि किसकी किस्मत जागती है
मोदी 3.0 सरकार के कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार को लेकर चर्चा तेज है। सोशल मीडिया से लेकर बीजेपी संगठन में भी इन दिनों इस बात की चर्चा हो रही है कि आखिर कब मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार होगा।
माना जा रहा है कि जुलाई में कभी भी विस्तारऔर फेरबदल किया जा सकता है। उत्तराखंड , यूपी और पंजाब में विधानसभा चुनाव को देखते हुए मोदी की नई टीम में तीनों राज्यों का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा सकता है या कुछ चेहरों की एंट्री हो सकती है। जिसमें सारे समीकरणों को साधने की कोशिश की जा सकती है।उत्तराखंड की बात करें तो उत्तराखंड के कुमाऊं से अजय टम्टा मोदी कैबिनेट में परिवहन राज्य मंत्री हैं। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार चुनाव जीते अजय टम्टा मोदी कैबिनेट में दो बार राज्यमंत्री रहे हैं। वे बीजेपी के दलित चेहरे हैं। इससे पहले टम्टा 2014 में मोदी मंत्रिमंडल में कपड़ा राज्यमंत्री बनाया गया था। अब मोदी कैबिनेट की नई टीम में उत्तराखंड से एक और चेहरे को शामिल करने की चर्चा है।

