गनीमतिया रही थी ड्राइवर गाड़ी छोड़ अपनी जान बचाई
उत्तर प्रदेश के हाथरस से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
यहां मथुरा-बरेली बाईपास पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार कार का चालक अचानक ब्रेक लगाकर वाहन छोड़कर भाग निकला।
इस दौरान कार असंतुलित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। दावा किया जा रहा है कि कार के अंदर एक नागिन बैठी थी जो चालक को डसने का मौका तलाश रही थी।
मथुरा के कोसीकला निवासी सद्दाम हुसैन कबाड़ का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले उनके प्लाट पर खड़ी कार के नीचे नाग-नागिन का जोड़ा बैठा था।
ड्राइवर ने कार निकाली तो पहिये के नीचे आकर कुचलने से नाग की मौके पर मौत हो गई। नागिन काफी देर तक मृत नाग के पास बैठी रही।
डर की वजह से सद्दाम हुसैन ने डंडे से नागिन पर हमला किया, लेकिन वह जान बचाकर भाग गई। इसके बाद सद्दाम ने मरे हुए नाग को नाले में फेंक दिया। तब से नागिन सद्दाम से बदला लेने के लिए भटक रही थी।

