अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन कर शनिवार को अमृतसर पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों के लिए पांच बड़े ऐतिहासिक ऐलान किए।
उन्होंने दुनिया भर के राम भक्तों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी देते हुए कहा कि अमृतसर में भगवान वाल्मीकि मंदिर के बगल में माता जानकी और लव-कुश का भव्य का विशाल मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार एक अगस्त से पूरे पंजाब में ‘हमारे राम’ नाटक का आयोजन करेगा।
पंजाब की जनता भगवान राम और रावण के अनसुने संवाद का मुफ्त मंचन देख सकेगी।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि जालंधर से शुरू हुआ ‘एक शाम भगवान शिवजी के नाम’ भजन संध्या अब पंजाब के 22 शहरों में आयोजित होगी।

