वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारी महेश दीक्षित को देश की प्रमुख आंतरिक खुफिया एजेंसी, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारी महेश दीक्षित को देश की प्रमुख आंतरिक खुफिया एजेंसी, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

उनकी यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब देश के सामने आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियां लगातार बदल रही हैं और नए रूप ले रही हैं। आंध्र प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी महेश दीक्षित की नियुक्ति को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने मंजूरी दे दी है। वह निवर्तमान आईबी निदेशक का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनका स्थान संभालेंगे। महेश दीक्षित के पास खुफिया अभियानों और आंतरिक सुरक्षा का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। उन्होंने श्रीनगर में आईबी के सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूरो (SIB) के प्रमुख के तौर पर अहम साल बिताए, जिसका अधिकार क्षेत्र जम्मू, कश्मीर और लेह तक फैला हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद के संवेदनशील दौर में क्षेत्र की आंतरिक स्थिरता बनाए रखने और क्षेत्रीय सुरक्षा खतरों पर नजर रखने में दीक्षित ने बेहद अहम भूमिका निभाई थी।

पूरी खबर कमेंट में-

MaheshDixit #NewIBChief #IBChief #India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *