जिला खनन अधिकारी कामिल राजा के द्वारा पत्रकार एवं यूकेडी के जिला अध्यक्ष के साथ बततमीजी एवं धमकी को लेकर यूकेडी पार्टी करेगी कल धरना प्रदर्शन

उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से दिनांक 25 जून को प्रातः 11:00 बजे दूधाधारी चौक, भूपतवाला (हरिद्वार) में खनन अधिकारी कामिल रजा के विरोध में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

यह विरोध प्रदर्शन इसलिए किया जा रहा है क्योंकि खनन अधिकारी द्वारा उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिसकी पार्टी कड़ी निंदा करती है। पार्टी का मानना है कि यदि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ समय रहते आवाज नहीं उठाई गई तो उनके मनोबल में वृद्धि होगी और जवाबदेही की भावना समाप्त हो जाएगी।

उत्तराखंड क्रांति दल सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों से अपील करता है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सुबह 11:00 बजे दूधाधारी चौक, भूपतवाला पहुंचकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएं तथा संबंधित अधिकारी के विरुद्ध उचित कार्रवाई एवं पद से निष्कासन की मांग को मजबूती प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *