उत्तर प्रदेश विधानसभा 2027 में कांग्रेस समाजवादी गठबंधन में एक बार फिर दरार -कांग्रेस कमजोर है तो अकेले चुनाव लड़ लीजिए’, सांसद इमरान मसूद ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

कांग्रेस कमजोर है तो अकेले चुनाव लड़ लीजिए’, सांसद इमरान मसूद ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि देश में मुसलमानों पर अत्याचार और मस्जिदों पर कार्रवाई जैसे मुद्दों पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव खामोश हैं.

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां सत्ताधारी पार्टी बीजेपी अपनी नई रणनीति पर काम कर रही है. वहीं विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं. माना जा रहा है कि 2024 का लोकसभा चुनवा एक साथ लड़ने वाली सपा-कांग्रेस विधानसभा चुनाव में भी एक साथ नजर आ सकती हैं. इसी बीच अब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के एक बयान को लेकर उत्तर प्रदेश की सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद नजर आ रहे हैं.

इतना ही नहीं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इतना तक कह दिया कि कांग्रेस कमजोर है तो वे अकेले चुनाव लड़कर देख लें. इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के उस बयान पर यह बात कही जिसमें उन्होंने कांग्रेस की तैयारियों को लेकर टिप्पणी की थी. इमरान मसूद ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर अखिलेश यादव को लगता है कि कांग्रेस कमजोर है तो वे अकेले चुनाव लड़कर देख लें.

मुसलमानों पर अत्याचार के मुद्दों पर खामोश हैं अखिलेश- इमरान मसूद

इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि देश में मुसलमानों पर अत्याचार और मस्जिदों पर कार्रवाई जैसे मुद्दों पर अखिलेश यादव खामोश हैं. कांग्रेस सांसद ने कहा कि इन मुद्दों पर सपा नेतृत्व की ओर से कोई स्पष्ट आवाज नहीं उठाई जा रही है.

कांग्रेस बिना किसी सहयोगी दल के भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार-इमरान मसूद

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि पार्टी ने सभी 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना किसी सहयोगी दल के भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है. इमरान मसूद ने पश्चिम बंगाल की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को वहां के राजनीतिक घटनाक्रम से सबक लेना चाहिए. हालांकि INDIA गठबंधन के भविष्य को लेकर उन्होंने सकारात्मक रुख दिखाया, उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी दल साथ हैं और इसे और मजबूत बनाया जाएगा.

सपा चीफ अखिलेश यादव ने क्या कहा?

बता दें कि हाल ही में एक पॉडकास्ट में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि कांग्रेस भी 403 सीटों पर तैयारी कर रही है और समाजवादी पार्टी भी अपनी तैयारी में जुटी है. उन्होंने कहा था कि दोनों दल साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन जितनी तैयारी होनी चाहिए उतनी अभी दिखाई नहीं दे रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *