मनोज ठाकुर
अंतर्राष्ट्रीय 21 जून योग दिवस की पूर्व संध्या पर आज गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में स्थानीय लोगों के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने योगाभ्यास किया।
आशु चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि नियमित योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए सभी से इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान एवं सम्मान प्राप्त हुआ है। आज योग विश्वभर में स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं समग्र कल्याण के प्रभावी माध्यम के रूप में स्वीकार किया जा रहा है।
आशु चौधरी ने बताया कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मानुशासन, सकारात्मक जीवनशैली तथा जीवन में संतुलन स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। योग व्यक्ति को तनावमुक्त, ऊर्जावान एवं स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिकाधिक संख्या में योग कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान देने का आग्रह किया।
भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 5:00 बजे से विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में योग शिविर संपन्न किया जायेगा।
इस अवसर पर योगाचार्य विपिन गोलियान,संदीप शर्मा, डॉ विक्रम सिंह, अजीत कुमार, नवीन चौहान, संदीप कुमार, संजीव चौहान, मोहित ठाकुर, शुभम कुमार, जितेंद्र कुमार, दीपक कौशिक, प्रदीप सकलानी, देव चौधरी, जितेंद्र सिंह, चेतन चौधरी आदि उपस्थित रहे।

