विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, लोकसभा वाला फॉर्मूला अपनाने की चर्चा

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, लोकसभा वाला फॉर्मूला अपनाने की चर्चा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी लोकसभा चुनाव में अपनाई गई सामाजिक समीकरण की रणनीति को विधानसभा चुनाव में भी दोहरा सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सपा सामान्य (जनरल) सीटों पर अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के उम्मीदवारों को उतारने की रणनीति पर विचार कर रही है। पार्टी का मानना है कि इससे सामाजिक गठजोड़ और मजबूत हो सकता है।
इसके अलावा चर्चा यह भी है कि सपा मौजूदा विधायकों के टिकट बड़े पैमाने पर नहीं काटेगी और जीतने की क्षमता के आधार पर उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा। पार्टी संगठन स्तर पर भी फीडबैक जुटा रही है।
हालांकि उम्मीदवारों और सीटों को लेकर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व द्वारा चुनाव नजदीक आने पर किया जाएगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 के चुनाव को देखते हुए सभी दल अभी से अपने सामाजिक और राजनीतिक समीकरण साधने में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *