अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल एवं महामंत्री गोपाल गोयल के हरिद्वार आगमन पर वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शाल एवं बुके देकर स्वागत किया।

मनोज thakur

वैश्य एकता परिषद ने किया अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों का स्वागत


हरिद्वार, 10 जून। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल एवं महामंत्री गोपाल गोयल के हरिद्वार आगमन पर वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शाल एवं बुके देकर स्वागत किया।

गंगा धाम में स्वागत के दौरान अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल एवं महामंत्री गोपाल गोयल ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे वैश्य समाज को सामाजिक कार्यों के साथ राजनीतिक दृष्टि से भी मजबूत होना चाहिए। एकता से ही संगठन को मजबूत किया जा सकता है। एकजुट होकर समाज की उन्नति के लिए काम करें। समाज के लोगों की समस्याओं का समाधान करें। राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोशन लाल ने भी विचार रखे। वैश्य एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पराग गुप्ता एवं अरविंद अग्रवाल ने कहा कि महाराज अग्रसेन के आदर्शो पर चलकर समाज को उन्नति के पथ पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल एवं महामंत्री गोपाल गोयल समाज की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहे हैं। वैश्य एकता परिषद के माध्यम से समाज के लोग लगातार गरीब निर्धन परिवारों के उत्थान में सहयोग कर रहे हैं। राजनीतिक दृष्टि से भी समाज के लोग अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगा, गौ संरक्षण, स्वच्छता पॉलीथीन उन्मूलन जैसे अभियान भी समाज के लोगों द्वारा चलाए जा रहे हैं। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं विवेक अग्रवाल कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल महामंत्री गोपाल गोयल सदैव ही समाज की गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं और समाज को जागरूक रहने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज के सभी संगठनों को एक होने की आवश्यकता है। मिलजुल कर ही समाज हित में काम किया जा सकता है। इस दौरान महावीर मित्तल, अवनीश मित्तल, विवेक अग्रवाल, डा.अजय, तेजप्रकाश साहू, प्रवीण अग्रवाल, विजय कुमार गुप्ता, वेदप्रकाश गुप्ता, गगन गुप्ता, रचित, संजय अग्रवाल, अभिषेक गोयल, प्रशांत, हितेश अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, वेदप्रकाश, सविता अग्रवाल, ईश्वरचंद्र अग्रवाल, विनय, महेशचंद, शैलेश गुप्ता, रचित अग्रवाल, गगन गुप्ता, गौरव गोयल, शिवांश, विकास गुप्ता, पीके गुप्ता, आशु जिंदल, अनिल गुप्ता, सौरभ सिंघल, राजकिशोर जैन, अवनीश जिंदल, महावीर प्रसाद मित्तल, प्रवीण अग्रवाल, रविंद्र सिंघल, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *