आईएमपीसीएल कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा दी गई जानकारी
संजय गुप्ता कौन है । इनके मामा रामलाल अग्रवाल जी आरएसएस के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख हैं । और संजय गुप्ता इंडियन मेडिसिंस फार्मास्यूटिकल कॉरपोरेशन मोहान अल्मोड़ा लिमिटेड को खरीदने वाले स्काईमैप कंपनी के मालिक हैं ।
आप यहां संलग्न पोस्टों में देख सकते हैं संजय गुप्ता कौन है और उनके मामा जी कौन हैं ।
दो गुजराती ने ऐसा क्या जादू कर दिया कि भाजपा के स्थानीय सांसद व विधायक अपने राज्य हितों के लिए बोलने को भी तैयार नहीं है ।
कारोबारी और हुक़ूमत, ने कर ली अब यारी है,
आईएमपीसीएल और देश की धरोहरों को बेचने की अब तैयारी है।
आज सियासत और तिजारत,मिली भगत है दोनों की,
खुश हैं दोनों धन लूटेंगे, मिलकर वारी वारी हैं ।
जिस पर सबने किया भरोसा,सौंपी गद्दी दिल्ली की,
कहता चौकीदार बनूँगा, बन बैठा व्यापारी है।
उत्तराखंड की जनता के लिए एक अत्यंत सोचनीय प्रश्न है क्या यहां की सरकार यहां के जनता के हितों के साथ केंद्र की मोदी जी की सरकार के साथ समझौता कर रही है या यहां के संसाधनों का दुरुपयोग करके अपनी पार्टी से जुड़े हुए लोगों के हितों के लिए कार्य कर रही है ।
यहां के माननीय मुख्यमंत्री जी माननीय सांसद माननीय विधायक सभी कुंभकरणी नींद में सोए हुए हैं । क्षेत्र की जनता से इनको कोई लेना-देना नहीं । जहां इनके अपने निजी हित होंगे केवल वहीं पर यह कार्य करेंगे ।
इनके लिए इनके आका का हुक्म सर आंखों पर चाहे जनता जाए भाड़ में ।
आईएमपीसीएल जैसे गंभीर मुद्दे पर उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री जी और यहां के समस्त सांसद/ विधायक क्यों मौन धारण करे हैं । जबकि पहाड़ों में पलायन और रोजगार की एक गंभीर समस्या है ।

