बीजेपी नेता की नंगई! PWD इंजीनियर से मारपीट का आरोप, कर्मचारियों में आक्रोश

GANGA NEWS 24 | BREAKING | बाजपुर, उत्तराखंड

बीजेपी नेता की नंगई! PWD इंजीनियर से मारपीट का आरोप, कर्मचारियों में आक्रोश

ये मामला उत्तराखंड के बाजपुर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में सफेद कमीज वाला व्यक्ति कथित तौर पर बीजेपी नेता राजेश कुमार बताया जा रहा है, जो अपने साथियों के साथ PWD के अपर सहायक अभियंता राजीव गौड़ के साथ मारपीट पर उतारू दिख रहा है।

आरोप है कि सरकारी कर्मचारी के साथ जानलेवा हमला किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर अधिकारी किसी बात को नजरअंदाज कर रहा था तो उसकी विभागीय शिकायत हो सकती थी, लेकिन मारपीट किसी भी सूरत में जायज नहीं है।

इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में फैले PWD कर्मचारियों में आक्रोश है और राजेश कुमार और उसके साथियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। बीजेपी से भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की जा रही है।

नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर है, पुलिस जांच जारी है। GANGA NEWS 24 किसी भी हिंसा का समर्थन नहीं करता।

#BajpurNews #UttarakhandNews #PWD #BJPLeader #GangaNews24 #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *