भारत ने वियतनाम के साथ ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के लिए लगभग 6000 करोड़ का निर्यात समझौता किया है
इसमें मिसाइल सिस्टम, प्रशिक्षण और लॉजिस्टिक सपोर्ट शामिल है. वियतनाम से डील पूरी तरह से फाइनल हो चुकी है. अब एक और देश इंडोनेशिया को मिसाइल आपूर्ति का समझौता अंतिम चरण में है. आपको बता दें की ब्रह्मोस मिसाइल का पहला विदेशी खरीदार फिलीपींस था . इस मिसाइल को भारत-रूस द्वारा विकसित किया गया है.

