धर्म की स्थापना के लिए सुदर्शन चक्र जरूरी है. सीएम…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर के अफजलगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है.
उन्होंने सूर्या चौहान हत्याकांड पर बोलते हुए कहा कि धर्म की स्थापना के लिए सुदर्शन चक्र जरूरी है.
तभी ये देश सुरक्षित रहेगा. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सूर्या को दोस्ती के नाम पर धोखा दिया गया.
बकरीद पर उसके साथ गलत हरकत की गई,
जिसके बाद पुलिस ने अपना काम किया.
योगी ने कहा कि दोस्ती की आड़ मे छुरेबाजी स्वीकार्य नहीं है.
कोई अपनी नालायक ‘औलाद’ को समझा नही पा रहा तो समझो गलती कर रहा है.
ये उसकी सबसे बड़ी चूक है और उसे सजा मिलेगी।

