मोनू कश्यप हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, अखिलेश यादव से मिला परिवार…
स्व. मोनू कश्यप निवासी ग्राम जसाला, जनपद शामली के हत्याकांड में निष्पक्ष पुलिस जांच की मांग को लेकर उनकी माता श्रीमती विमलेश ने इक़रा चौधरी व नाहिद हसन के नेतृत्व में अखिलेश यादव से मुलाकात की।
इस दौरान समाजवादी पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।समाजवादी पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि हत्याकांड को रेल हादसे का रूप देकर आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। पार्टी ने कहा कि मामले का सच सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए वह हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

