प्रतीक यादव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने भाई प्रतीक यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रतीक यादव बिजनेस में नुकसान के चलते काफी परेशान और दुखी रहते थे।
उन्होंने कहा कि प्रतीक एक अच्छा लड़का था, लेकिन आर्थिक संकट को लेकर अक्सर चिंता में रहता था। अब वह हमारे बीच नहीं है। अखिलेश यादव ने बताया कि करीब दो महीने पहले उनकी प्रतीक यादव से मुलाकात हुई थी, तब भी उन्होंने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की बात कही थी।
अखिलेश यादव के इस बयान के बाद पूरे मामले को लेकर सस्पेंस और चर्चा तेज हो गई है।

