मनोज ठाकुर
#Uttrakhand में यहाँ हाईवे पर भारी लैंडस्लाइडचमोली जिले में नीति मलारी नेशनल हाईवे पर बड़ा लैंडस्लाइड होने से सड़क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है।
बताया जा रहा है कि वर्तमान में हाईवे को डबल लेन बनाने का कार्य चल रहा है।
इसी दौरान सड़क कटिंग के समय पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर सड़क पर आ गिरा।
भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें सड़क पर आने से आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है।
लैंडस्लाइड के चलते नीति घाटी के दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है।
स्थानीय लोगों को जरूरी सामान और आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंचकर सड़क खोलने के कार्य में जुट गई है, लेकिन लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण राहत कार्य में परेशानी आ रही है।
वहीं सुरक्षा के लिहाज से लोगों को मौके से दूर रहने की अपील की गई है।
वीओ- नीति मलारी नेशनल हाईवे सामरिक और स्थानीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण सड़क मार्ग माना जाता है।
इन दिनों यहां सड़क चौड़ीकरण और डबल लाइन निर्माण का कार्य चल रहा है।
कार्य के दौरान पहाड़ी दरकने से अचानक बड़ा भूस्खलन हो गया और सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ गया।
हाईवे बंद होने से नीति घाटी के कई गांवों का संपर्क टूट गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बंद होने से राशन, स्वास्थ्य सेवाओं और जरूरी कामों के लिए परेशानी बढ़ गई है।
फिलहाल बीआरओ और प्रशासन की टीम जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने में जुटी हुई है।
अधिकारियों का कहना है कि मौसम और पहाड़ी की स्थिति को देखते हुए सड़क खोलने में समय लग सकता है।

