यूपी गवर्नर की तल्ख टिप्पणी के बाद सीएम योगी पहुंचे दिल्ली दरबार, PM मोदी से मिले; BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से भी की मुलाकात!

यूपी गवर्नर की तल्ख टिप्पणी के बाद सीएम योगी पहुंचे दिल्ली दरबार, PM मोदी से मिले; BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से भी की मुलाकात!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे। योगी ने सबसे पहले पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले।

सियासी गलियारों में पीएम मोदी और सीएम योगी की मुलाकात को आगामी चुनाव की तैयारियों और पार्टी की रणनीति के संदर्भ में देखा जा रहा है। शीर्ष नेतृत्व के साथ उनकी बैठक को लेकर कई तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, मुलाकात के एजेंडे को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

इस मुलाकात को यूपी की भावी योजनाओं के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, अपने दिल्ली दौरे के दौरान योगी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं।

इधर, राजनीतिक गलियारों में अफवाहों का बाजार गर्म है। जानकारों का कहना है कि गवर्नर की तल्ख टिप्पणी के बाद सीएम योगी अचानक दिल्ली पहुंचे, क्योंकि सरकार चुनाव से पहले इस तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है।

दरअसल, बीते दिनों गोरखपुर पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सीएम योगी के विकास मॉडल की ऐसी पोल खोली कि पूरा सभागार सुनता रह गया। गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्होंने साफ कहा, “जो हमारी कमियां हैं, वो तो मुझे बतानी ही पड़ेंगी। यह तो गोरखपुर है, जहां स्वयं हमारे मुख्यमंत्री विराजमान हैं, वहां ऐसी कमियां रहेंगी तो क्या होगा?”

इसके बाद राज्यपाल ने बिजली, पानी, पंखे, गंदगी, ड्रग्स और शराब जैसी समस्याओं का एक-एक कर जिक्र किया। जिस शहर को सरकार विकास का मॉडल बताती है, उसी सीएम सिटी की बदहाली पर राज्यपाल के बयान ने सरकारी दावों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए।

सवाल यह है कि जब मुख्यमंत्री के अपने शहर का यह हाल है, तो बाकी प्रदेश की तस्वीर कैसी होगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *