💔 हापुड़ से बड़ी खबर – पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़, थाना देहात क्षेत्र: पत्रकार नसीम अहमद एक आटा फ्लोर मिल में विज्ञापन के सिलसिले में गए थे। विज्ञापन को लेकर कहासुनी हुई, आरोप है कि मिल में मौजूद लोगों ने उनके साथ जमकर मारपीट की।
बुरी तरह पिटाई से गंभीर रूप से घायल पत्रकार नसीम अहमद की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
👮 पुलिस का बयान: पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लिया है, परिजनों से बातचीत कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
✊ परिजनों और पत्रकार साथियों में भारी आक्रोश, सभी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पत्रकार एकता जिंदाबाद — निष्पक्ष जांच हो!

