हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसएसपी ने 12 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले


हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसएसपी ने 12 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले

हरिद्वार। जिले की पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 उपनिरीक्षकों और सहायक उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। तबादला सूची जारी होने के बाद कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस फेरबदल में हर की पौड़ी, लखनौता, इमलीखेड़ा, शांतशाह, रेल और लक्सर बाजार चौकी समेत कई महत्वपूर्ण चौकियों पर तैनाती बदली गई है।

तबादला सूची इस प्रकार है –

  • एसआई मनोज रावत को श्यामपुर थाने से कोतवाली रुड़की भेजा गया
  • एसआई संजीत कंडारी को हर की पौड़ी चौकी से हटाकर श्यामपुर में एसएसआई बनाया गया
  • एसआई अंशुल अग्रवाल को रानीपुर कोतवाली से हर की पौड़ी चौकी प्रभारी बनाया गया
  • एसआई उमेश कुमार को शांतशाह से हटाकर लखनौता चौकी प्रभारी बनाया गया
  • एसआई देवेंद्र पाल को बजाज चौकी से थाना कनखल भेजा गया
  • एसआई समीर पांडे को रेल चौकी से बाजार चौकी लक्सर का प्रभारी बनाया गया
  • एसआई अमित नौटियाल को कनखल से इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी बनाया गया
  • एएसआई प्रमोद सिंह को पुलिस लाइन से सीओ सिटी कार्यालय भेजा गया
  • एएसआई युवराज को सीओ सिटी कार्यालय से थाना बुग्गावाला भेजा गया
  • एसआई अजय को लखनौता से शांतशाह चौकी प्रभारी बनाया गया
  • एसआई विपिन कुमार को लक्सर बाजार चौकी से रेल चौकी प्रभारी बनाया गया
  • एसआई पुष्कर चौहान को कनखल से बाजार चौकी ज्वालापुर का प्रभारी बनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *