हरिद्वार नगर निगम की भूमि को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल।
फेसबुक लाइव में अशोक शर्मा ने KCC Group के साइट बोर्ड को लेकर टेंडर शर्तों और नगर निगम बोर्ड प्रस्ताव पर सवाल उठाए हैं और दस्तावेज सार्वजनिक करने व जांच की मांग की है।

उन्होंने पूर्व में हुए 54 करोड़ के भूमि घोटाले का हवाला देते हुए अधिकारियों को सचेत किया है, जिसमें कई अधिकारियों पर कार्रवाई हुई थी।
नोट: यह मामला अभी आरोप/जांच की मांग के स्तर पर है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नगर निगम से होनी शेष है।

