उत्तराखंड हीं नहीं अब सिक्कम में भी में दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर बवाल, 19 अक्टूबर को बंद का

#सिक्किम में दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर बवाल, 19 अक्टूबर को बंद का आह्वान

गंगटोक/देहरादून। सिक्किम के नए राज्यपाल के तौर पर दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति पर विरोध तेज हो गया है। 12 अक्टूबर को नियुक्ति के बाद 19 अक्टूबर को गंगटोक के लोक भवन में शपथ होनी है।

इस नियुक्ति को लेकर अंकिता भंडारी प्रकरण से जोड़कर सवाल उठ रहे हैं। अंकिता के परिजनों ने राष्ट्रपति से CBI जांच पूरी होने तक नियुक्ति रोकने की मांग की है।

इधर सिक्किम में SDF की महिला विंग और सिक्किम यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने विरोध जताया है। देहरादून में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद हरीश रावत समेत 30 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज हुई है।

वहीं सोशल मीडिया पर भरत बसनेत जैसे वरिष्ठ नेताओं के हवाले से 19 अक्टूबर को सिक्किम बंद की चर्चा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि प्रशासन ने नहीं की है। राज्य भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

रिपोर्ट: कुलदीप शर्मा | Ganga News 24 Official HD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *