सहारनपुर में अखिलेश यादव का एक दिन का दौरा, इमरान मसूद की सियासत पर बड़ा संदेश?


🚨 सहारनपुर में अखिलेश यादव का एक दिन का दौरा, इमरान मसूद की सियासत पर बड़ा संदेश?

PDA नायक अखिलेश यादव ने आज सहारनपुर में एक दिन के दौरे के दौरान अलग-अलग नेताओं और परिवारों से मुलाकात कर सियासी समीकरणों को लेकर बड़े संकेत दिए।

अखिलेश ने चौधरी रुद्रसेन के यहां खाना खाया, हाजी फजलुर रहमान के यहां चाय पी, इमरान मसूद के दामाद शायन मसूद को अपनी कार की पिछली सीट पर बैठाकर साथ ले गए और साहिल खान को अपने साथ चार्टर विमान से लखनऊ ले गए।

राजनीतिक नजरिए से यह दौरा कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या अखिलेश ने एक ही दिन में सहारनपुर की मुस्लिम सियासत के पुराने समीकरणों को चुनौती देने का संदेश दे दिया?

इमरान मसूद लंबे समय से सहारनपुर की मुस्लिम सियासत में अपने प्रभाव का दावा करते रहे हैं, लेकिन अगर उनके करीबी ही सीधे अखिलेश के साथ दिखाई देने लगें तो 2027 में उनकी भूमिका कितनी मजबूत रहेगी?

MLC शाहनवाज खान के भी अखिलेश के साथ आने की चर्चा से सियासी तस्वीर और दिलचस्प हो गई है।

इमरान मसूद की ओर से 185 सीटों की दावेदारी की चर्चा के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है – अगर कांग्रेस-सपा में सीटों का तालमेल होता है, तो सहारनपुर में नेतृत्व और टिकट का समीकरण किसके पक्ष में जाएगा?

2027 से पहले सहारनपुर की सियासत में नया समीकरण बनता दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *