सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है 🙏
AIIMS ऋषिकेश में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए एक बेहद सराहनीय व्यवस्था की गई है।
मात्र ₹300 प्रतिदिन में स्वच्छ, सुविधाजनक और AC युक्त आवास की व्यवस्था की गई है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा देश के विभिन्न AIIMS के निकट ऐसी सेवा-आधारित आवास एवं भोजन व्यवस्था संचालित की जा रही है, जहाँ अमीर-गरीब, सभी धर्मों एवं वर्गों के लोगों को बिना किसी भेदभाव के समान रूप से सेवा दी जाती है।
यदि इसमें ₹20 में नाश्ता और ₹35 में भरपेट भोजन भी जोड़ दिया जाए, तो मात्र ₹355 प्रतिदिन में आवास, नाश्ता और दोनों समय का भोजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो जाती हैं।
बीमारी और इलाज के सबसे कठिन समय में जब मरीज के परिवार को रहने और खाने के लिए भटकना पड़ता है, ऐसे में आर्थिक और मानसिक सहारा देने वाली यह पहल वास्तव में मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है।
ऐसे सेवा कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा इस व्यवस्था को संचालित करने वाले सभी सेवाभावी कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन। 🙏
नर सेवा ही नारायण सेवा है।
सेवा परमो धर्मः। 🇮🇳

