GANGA NEWS 24 | BREAKING NEWS
पथरी पुलिस ने किया शाहपुर मंदिर में हुई चोरी का खुलासा, दानपात्र से चोरी हुई नगदी के साथ 02 शातिर चोर गिरफ्तार
हरिद्वार। थाना पथरी पर वादी कुलभूषण आहूजा, नर्मदेश्वर मंदिर शाहपुर फेरूपुर द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 31-08-2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा नर्मदेश्वर मंदिर शाहपुर में दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना पथरी पर मु0अ0सं0 454/26 धारा 303(3) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी लक्सर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पथरी को टीम गठन के निर्देश दिए गए। गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के करीब 100 CCTV कैमरों का अवलोकन किया तथा मुखबिर मामूर किए।
दिनांक 06-09-2026 को बिजली घर के पास पथरी रोड से पुलिस टीम ने 02 अभियुक्तों को मय दानपात्र से चोरी हुई नगदी एवं दानपात्र तोड़ने में प्रयुक्त औजारों के साथ गिरफ्तार किया।
पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि वह पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। 10 दिन पूर्व पतंजलि पदार्था में मजदूरी करने आए थे, तब उन्होंने इस मंदिर की रेकी की थी और चोरी की योजना बनाई थी।

नाम पता अभियुक्त –
1- अशरफ अली पुत्र यूसुफ निवासी जयंतीपुर थाना मंजोला जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश।
2- मोहम्मद अंसार पुत्र सुक्रू निवासी जयन्तीपुर थाना मंजोला जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश।
बरामदगी –
1- 3200 रुपये नगद।
2- 01 आला नकब।
3- 02 प्लास।
4- 01 टॉर्च।
पुलिस टीम –
1- उपनिरीक्षक मोहन कठैत चौकी प्रभारी फेरुपुर।
2- अपर उपनिरीक्षक मुकेश राणा
3- कांस्टेबल मुकेश चौहान
4- कांस्टेबल जयपाल चौहान
5- कांस्टेबल अनिल पंवार
6- कांस्टेबल बालकराम
7- कांस्टेबल सुरेश
8- कांस्टेबल रवि बिष्ट
DATE: 07 SEP 2026 TODAY | LOCATION: Thana Pathri, Haridwar | EDITOR: Kuldeep Sharma

