GANGA NEWS 24 – हरिद्वार
गेंडीखाता स्थित श्री कृष्णायन गौशाला में संतों और कैबिनेट मंत्री की आत्मीय भेंट, धर्म और जनकल्याण पर हुई सार्थक चर्चा
हरिद्वार। आज गेंडीखाता स्थित श्री कृष्णायन गौशाला में आध्यात्मिक और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
यहाँ महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज जी, ईश्वर दास जी महाराज एवं उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी के बीच आत्मीय भेंट हुई।
इस अवसर पर धर्म, समाज, गौसेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक एवं प्रेरणादायी चर्चा हुई। संतों ने कहा कि गौशाला केवल गौसेवा का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों का संरक्षण केंद्र भी है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी ने संतों का आशीर्वाद लिया और कहा कि संतों का सानिध्य एवं मार्गदर्शन सदैव नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। राज्य सरकार संतों के मार्गदर्शन में धर्म और विकास के समन्वय के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस दौरान अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी राज्य मंत्री ओम प्रकाश जी संतों के साथ चर्चा करते हुए।
रिपोर्ट: गंगा न्यूज 24
संपादक: कुलदीप शर्मा – 9760008162

