शरीरमधं खलु धर्मसाधनम्
गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय में 123 वर्ष पुरानी परम्परागत विजयादशमी क्रीड़ा प्रतियोगिता हर्षोल्लास से सम्पन्न
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय में परम्परागत 123 वर्ष से अनवरत गतिमान विजयादशमी क्रीड़ा प्रतियोगिता 16-17 अक्टूबर को सम्पन्न हुई। चार सदनों दयानन्द सदन, श्रद्धानन्द सदन, आचार्य रामदेव सदन एवं सरदार भगत सिंह सदन के मध्य हुई स्पर्धा में गुरुदत्त विद्यार्थी सदन ने सर्वाधिक पदक प्राप्त किए।
मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती किरन जैसल ने कहा — खेल ही छात्र के स्वस्थ और मानसिक स्वास्थ्य का सर्वोच्च साधन है। खेल भावना ही परस्पर प्रेम उत्पन्न करती है।
वार्ड 54 पार्षद नागेन्द्र राणा ने कहा — खेल से मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है और अनुशासन का महत्व समझ आता है।
प्रधानाचार्य डॉ. विजेन्द्र शास्त्री ने सभी का आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता में क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स (100, 400, 800 मी.) और योगासन शामिल रहे। विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक व प्रमाण-पत्र दिए गए। संयोजक लोकेश शास्त्री, धर्म सिंह रहे

