बिरला घाट पुल जर्जर – रिपेयरिंग नहीं, सिर्फ पेंट पर पेंट
रोज इंस्पेक्शन के दावे, पर अधिकारियों को नहीं दिखती दरारें?
दोस्तों रोज रोज सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जाता है कि आज मेला अधिकारी मैडम ने यहां इंस्पेक्शन किया वहां इंस्पेक्शन किया, जिलाधिकारी महोदय ने दिन में, रात में जाकर इंस्पेक्शन किया। सवाल इस बात का है जो चीज हमारे को एक बार जाने पर दिख जाती है क्या इन अधिकारियों को नहीं दिखती है? या वह देखना ही नहीं चाहते?
यह बिरला घाट का पुल है इसकी हालत आप देखिए जर्जर हालत में होने के बावजूद भी इस पुल पर रिपेयरिंग का कोई काम नहीं हुआ और बिना रिपेयरिंग के ही पेंट पर पेंट पेला जा रहा है।
हर नेता, विधायक बनने को तैयार है पर जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है, बेशर्मी की हद है। गंगा मैया सब देख रही हैं। अब इस पर छोड़ दिया है, वही अब न्याय करेगी, मां गंगा के नाम पर चोरी ठीक ऐसे ही है जैसे अपनी मां के नाम पर चोरी कर रहे हो। और इस विषय पर ना बोलना इस चोरी में साथ देना के बराबर ही है।
जय गंगा मैया 🙏
#BirlaGhat #Haridwar #PulJarjar #GangaNews24 #InvestigativeExclusive #MelaAdhikari #JilaAdhikari #HarKiPauri #JantaKiAawaz #GangaMaiya

