मनोज ठाकुर
उ.प्र. जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया भगवान शंकर की विशाल मूर्ति का अनावरण

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश जल संस्थान / जल शक्ति विभाग के मंत्री मान्य स्वतंत्र देव सिंह ने सावन मास के अंतिम सोमवार पर उत्तर प्रदेश गेस्ट हाउस, मायापुर स्थित ओम बिल्डिंग पर भगवान शंकर की विशाल मूर्ति का अनावरण किया।
इस अवसर पर मंत्री जी ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की स्थापना अत्यंत शुभ फलदायी है। ओम बिल्डिंग घाट पर शिव की सुन्दर स्तुति मे लोगों को भक्ति में किया सभी ने शिव स्तुति आनंद लिया

कार्यक्रम में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद जी, महंत रवि पुरी जी, उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी, सहायक अभियंता भारत भूषण, अनुज बंसल, अवर अभियंता के.के. सैनी, हरीश कुमार मित्तल, राजीव त्यागी, अनूप , मनोज सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं अधिकारियों के पारिवारिक जनों के साथ साथ संत -महात्मा उपस्थित रहे।

- जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया भगवान शिव की मूर्ति का अनावरण
- सावन के अंतिम सोमवार पर मायापुर गेस्ट हाउस में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
- यूपी गेस्ट हाउस में भगवान शंकर की विशाल मूर्ति स्थापित, स्वतंत्र देव सिंह ने किया अनावरण
- आगामी कुंभ 2027 के लिए उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग उत्तराखंड शासन के साथ मिलकर हो भव्य दिव्य कुम्भ बनाएंगे.

