उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल परिसर में ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन के सौजन्य से बृहत वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

मनोज ठाकुर


ऋषिकुल परिसर में बृहत वृक्षारोपण अभियान, औषधीय पौधों से हरित परिसर बनाने का संकल्प

हरिद्वार, 2 सितंबर। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल परिसर में ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन के सौजन्य से बृहत वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पर्यावरणविद् एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष पंत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष प्रो. बी.के. अग्निहोत्री और परिसर निदेशक प्रो. ओ.पी. सिंह ने की।

कार्यक्रम में शिक्षकों, चिकित्सकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और पीजी स्कॉलर्स ने विभिन्न औषधीय एवं पर्यावरणोपयोगी पौधों का रोपण किया।

मुख्य अतिथि डॉ. आशुतोष पंत ने कहा, “वृक्ष केवल पर्यावरण का आधार नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन और आयुर्वेद की अमूल्य धरोहर हैं। वृक्षारोपण केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं, उसकी देखभाल ही वास्तविक पर्यावरण सेवा है।”

प्रो. बी.के. अग्निहोत्री ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी ले तो यह जन-आंदोलन बन सकता है। परिसर निदेशक प्रो. ओ.पी. सिंह ने परिसर को हरित एवं औषधीय परिसर बनाने पर जोर दिया।

समाजसेवी योगेश पांडे, प्रो. सुरेश चौबे और डॉ. वेद भूषण शर्मा ने भी आयुर्वेद और पर्यावरण के गहरे संबंध पर प्रकाश डाला। प्रचार मंत्री डॉ. अवनीश कुमार उपाध्याय ने कहा कि एक पौधा लगाना शुरुआत है, उसे वृक्ष बनाना हमारी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में प्रो. विनीत कुमार अग्निहोत्री, डॉ. भावना मित्तल, डॉ. पारुल शर्मा सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *