अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और सार्वजनिक स्थलों पर मद्यपान के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत खानपुर पुलिस की बड़ी सख्त कार्रवाई

मनोज ठाकुर

कोतवाली खानपुर

अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और सार्वजनिक स्थलों पर मद्यपान के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत सख्त कार्रवाई

10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपित को धर दबोचा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कुशल निर्देशन में जिले भर में अवैध शराब माफियाओं और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग व शराब पीने वालों के खिलाफ एक व्यापक और सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।

इस विशेष अभियान के तहत खानपुर पुलिस द्वारा टीमों ने विभिन्न थाना के क्षेत्रों में मुखबिर तन्त्र को सक्रिय कर लगातार दबिश दी जा रही है।

दिनांक 2-09-2026 को कुशल सुरागरसी पतारसी व सटीक सूचना पर ग्राम करणपुर से एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ धर दबोचा गया।

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाने में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम पता आरोपित
इसरार पुत्र स्व0 नूर अहमद निवासी ग्राम करणपुर कोतवाली खानपुर जनपद हरिद्वार।

बरामदगीः-
10 लीटर अवैध कच्ची शराब

पुलिस टीमः-
कानि0अशोक कुमार
कानि0 बलवीर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *