अखिलेश यादव ने गायक अंकित बालियान के पिता से फोन पर की बात, हर संभव मदद का दिया भरोसा
कैराना/शामली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हरियाणवी गायक अंकित बालियान के पिता से फोन पर वार्ता कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
कैराना सांसद चौधरी इकरा हसन ने फोन पर बात कराई। इस दौरान कैराना विधायक चौधरी नाहिद हसन भी ग्राम बनती खेड़ा में मौजूद रहे।
तस्वीर में सांसद इकरा हसन अंकित बालियान के पिता के साथ बैठी हुई हैं, जहां बुजुर्ग पिता फोन पर अखिलेश यादव से बात कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इस संवेदनशील मामले में परिवार को न्याय और सहयोग दिलाने के लिए सपा नेतृत्व ने संज्ञान लिया है।

