भाजपा के स्थापना दिवस पर नागपुर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई से अपनी मुलाकात का एक किस्सा सुनाया।

भाजपा के स्थापना दिवस पर नागपुर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई से अपनी मुलाकात का एक किस्सा सुनाया।

गडकरी ने कहा कि मैं जब अयातुल्लाह अली खामेनेई साहब से मिलने गया था, तब उन्होंने मुझसे एक प्रश्न पूछा। खामेनेई साहब ने मुझसे पूछा कि आपको पता है पर्शियन भाषा कहां से आई है ? लेकिन उस वक्त मुझे ये नहीं पता था। ऐसे में जब मैंने कहा कि मुझे नहीं पता, तो खामेनेई साहब ने बताया कि पर्शियन भाषा संस्कृत से आई है. संस्कृत ही हमारी मूल भाषा है। उन्होंने कहा कि ईरान की यूनिवर्सिटी में संस्कृत का विभाग है। गडकरी ने कहा कि अयातुल्लाह अली खामेनेई ने फिर पूछा कि हम कहां के हैं, आपको पता है। वह खुद ही बताए कि लखनऊ के पास के गांव का हमारा ओरिजिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *