कोतवाली रानीपुर हरिद्वार दिनांक 06.12.2025
रानीपुर पुलिस ने पीएसी परिसर में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को धर दबोचा”
पी0ए0सी0 परिसर स्थित शौचालय से चोरी किये पाइप, टोंटी, शॉवर आदि सहित सहित किया गिरफ्तार कोतवाली रानीपुर पर कल दिनांक 05.12.2025 की रात्रि को 40वीं वाहिनी पी0ए0सी0 हरिद्वार से सूचना प्राप्त हुई कि एक चोर को पी0ए0सी0 परिसर में चोरी करते हुये पकडा गया है, सूचना पर तत्काल रानीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी, तो पी0ए0सी0 कर्मचारीगण द्वारा एक चोर *आवेश पुत्र सत्तार निवासी मौहल्ला राजावली सराय थाना नहटोर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार को पकडा हुआ था, पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो उक्त आवेश द्वारा बताया कि उसने पी0ए0सी0 के अन्दर बने शौचालय से चोरी की है, जिस पर पुलिस द्वारा आरोपी आवेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *01 थाली , 09 टोटी स्टील ,1 सावर, 01 टावल स्टैन्ड ,एक लोहा पाइप की बरामदगी की गयी ।”उक्त सम्बन्ध में थाने पर 40वीं0 वाहिनी पी0ए0सी0 के कानि0 1191 महेन्द्र सिंह की लिखित तहरीर पर गिरफ्तार अभि0 आवेश के विरूद्ध मु0अ0सं0 475/25 धारा 303(2),317(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार अभि0 को आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है ।”
गिरफ्तार आरोपी-
1- आवेश पुत्र सत्तार निवासी मौहल्ला राजावली सराय थाना नहटोर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष ।
बरामदगी- 01 थाली , 09 टोटी स्टील ,1 सावर, 01 टावल स्टैन्ड ,एक लोहा पाइप1- का0 1386 अजीत राज, कोतवाली रानीपुर
2- का0 777 सर्वजीत सिंह, कोतवाली रानीपुर
3- पी0ए0सी0 कर्म0गण, 40वीं वाहिनी

