नई दिल्ली में आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले सहारनपुर के दिग्गज नेता राघव लखनपाल शर्मा जी

आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर नई ज़िम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। अत्यंत आत्मीय भेंट में युवा मोर्चा के दिनों की पुरानी यादें ताज़ा हुईं और उन दिनों में साथ किए गए कार्यों पर सार्थक चर्चा हुई।
इसके साथ ही, उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। माननीय नितिन नबीन जी का अनुभव, दृष्टि और स्नेह सदैव प्रेरणा देने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *