पुलिस अधीक्षक जीआरपी के नेतृत्व मे योगनगरी रेलवे स्टेशन पर कार्मिको को दिया गया सी0पी0आर0 का प्रशिक्षण


पुलिस अधीक्षक जीआरपी के नेतृत्व मे योगनगरी रेलवे स्टेशन पर कार्मिको को दिया गया सी0पी0आर0 का प्रशिक्षण
आज दिनांक 16/12/2025 को पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखण्ड के आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी देहरादून के निकट पर्यवेक्षण मे आगामी अर्द्धकुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत हिमालयन इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट जॉली ग्रांट देहरादून के चिकित्सकों डॉक्टर राजेश शर्मा,डॉक्टर सुनील खंडूरी व टीम के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर चौकी जीआरपी ऋषिकेश के अंतर्गत योगनगरी रेलवे स्टेशन में पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों को फर्स्ट रिस्पांस हेतु कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (C.P.R) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें थाना जीआरपी देहरादून, थाना जीआरपी हरिद्वार, थाना जीआरपी लक्सर, आरपीएफ पोस्ट योगनगरी व कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
चिकित्सकों द्वारा सीपीआर के संबंध में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *