ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में हुआ सर्वसम्मति से निर्णय

28 एवं 29 नवंबर 2026 को होगा ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज का द्विदिवसीय वार्षिक अधिवेशन

ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में हुआ सर्वसम्मति से निर्णय

आज दिनांक 28/12/2025 को ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ संरक्षक श्री रमेश चंद्र गोयल जी द्वारा की गई।

बैठक के प्रारंभ में संगठन के संरक्षक डॉ. देवेंद्र शर्मा चमोली द्वारा दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को संपन्न हुई पूर्व बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई।

तत्पश्चात संगठन के अध्यक्ष प्रोफेसर विनीत कुमार अग्निहोत्री द्वारा एसोसिएशन के खातों के संबंध में कोषाध्यक्ष डॉ. टी. के. गर्ग द्वारा प्रस्तुत जानकारी से बैठक को अवगत कराया गया।

इसके उपरांत अग्रिम अधिवेशन के संबंध में सचिव डॉ. वेद भूषण शर्मा द्वारा प्रस्तुत महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सभी सदस्यों द्वारा विचार-विमर्श किया गया।
सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अधिवेशन को व्यापक स्तर पर आयोजित करने के लिए अधिक समय की आवश्यकता है तथा फरवरी माह में परीक्षाओं एवं अत्यधिक शीत के कारण, अग्रिम अधिवेशन का आयोजन नवंबर 2026 में किया जाएगा।
अग्रिम अधिवेशन को द्वि-दिवसीय एकेडमिक वर्कशॉप-कम-एलुमनी मीट के रूप में मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत 28 एवं 29 नवंबर 2026 को अधिवेशन सुनिश्चित किया गया।

बैठक में यह प्रस्ताव भी रखा गया कि प्रत्येक जनपद स्तर पर एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए, जो ऋषिकुल प्रतिनिधि के रूप में जनपद की गतिविधियों का संचालन करेंगे तथा अधिवेशन से संबंधित जानकारियों से जनपद के अन्य ऋषिकुलियन साथियों को अवगत कराएंगे।

इसके अतिरिक्त बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन के सदस्यों की संख्या में वृद्धि की जाए, जिससे अधिक सहभागिता सुनिश्चित हो सके और अधिवेशन को और अधिक वृहद स्तर पर आयोजित किया जा सके।
आज की बैठक मैं उपरोक्त सदस्यों के अतिरिक्त डॉ अशोक पालीवाल, डॉ प्रेम प्रकाश सतलेवाल, डॉ नरेश चौधरी, डॉ उदय पांडे, डॉ पारुल शर्मा, डॉ यादवेंद्र यादव उपस्थित रहे।

मनोज ठाकुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *