आज उत्तराखंड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

मनोज ठाकुर

उत्तराखंड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम का भव्य आयोजन पिथौरागढ़ में
पिथौरागढ़, 23 मार्च 2026:

आज उत्तराखंड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रशासन ने सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न स्टॉल लगाए, जिनमें अलग-अलग विभागों द्वारा किए गए कार्यों को प्रदर्शित किया गया।
मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथिगण:
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जीतेन्द्र प्रसाद (जिला पंचायत अध्यक्ष, पिथौरागढ़), श्री आशीष भटगांई ( जिला अधिकारी ), श्री अक्षय प्रहलाद कोंडे (पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़), श्री गिरिश जोशी (भाजपा जिला अध्यक्ष, पिथौरागढ़), राज्य मंत्री श्री गणेश भंडारी, महापौर श्रीमती कल्पना देवलाल, क्षेत्र प्रमुख श्री महिमन कन्याल, भारतीय जनता पार्टी के श्री इंदर लूंठी, श्रीमती कोमल मेहता, श्री कवींद्र देवली, कच्चा हारी बाबा जी, मातृ शक्ति एवं युवा शक्ति के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:
जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर सरकार की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया।
स्थानीय महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों ने अपने लघु उद्योगों के उत्पादों का प्रदर्शन किया, जो आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक बने।
उत्कृष्ट कार्यों के लिए लोगों को सम्मानित किया गया, जो समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बने।
प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण कर पांचवें वर्ष में प्रवेश किया है। यह कार्यक्रम राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।
जय उत्तराखंड! जय भारत! ॐ नमो नारायणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *