पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आज हरिद्वार में उनकी पावन स्मृति को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मनोज ठाकुर

प्रखर चिंतक, एकात्म मानववाद के मूल सूत्रधार, विलक्षण संगठन शिल्पी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आज हरिद्वार में उनकी पावन स्मृति को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए उन्होंने भारतीय राजनीति को वैचारिक दिशा प्रदान की और अंत्योदय के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त किया। उनका जीवन हम सभी के लिए सेवा, समर्पण और सिद्धांतनिष्ठा का प्रेरक स्रोत है।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती किरन जैसल जी, भाजपा नेता श्री मुकेश कौशिक जी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक श्री विकास तिवारी जी, जिला उपाध्यक्ष श्री तरुण नैय्यर जी, सांसद प्रतिनिधि श्री अनिल पुरी जी, एडवोकेट श्री राजकुमार अरोड़ा जी, मंडल अध्यक्ष श्री किशन बजाज जी, श्री तुशांक भट्ट जी, श्री प्रशांत शर्मा जी व श्री राजेंद्र कटारिया जी तथा भाजपा कार्यकर्तागण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *