श्री अखंड परशुराम अखाड़ा द्वारा जिला कारागार रोशनाबाद हरिद्वार जेल सर्वजन कल्याण हेतु श्रीमद् भागवत कथा का आज तृतीय दिवस


हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़ा द्वारा जिला कारागार रोशनाबाद हरिद्वार जेल सर्वजन कल्याण हेतु श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है

कथा के तृतीय दिवस भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री जी ने तीर्थों का महत्व बताते हुए कहा मनुष्य मनसा वाचा कर्मणा जो भी पाप कर्म करता है तीर्थों में जाकर के उसके समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं परंतु जो लोग तीर्थ में जाकर के मन वाणी कर्म से पाप कर्म करते हैं उनका पापा वज्र के समान हो जाता है और अनेकों अनेकों जन्म तक दुख भोगना पड़ता है

इसलिए सभी को तीर्थों की मर्यादाओं का पालन करना चाहिए जब भी किसी तीर्थ में जाएं गंगा स्नान के लिए जाएं मठ मंदिर में जाएं मनसे भगवान का चिंतन करें वाणी से भगवान का गुणगान करें और कर्म अच्छे करें दान–पुण्य यज्ञ अनुष्ठान इत्यादि करें तभी जाकर के तीर्थ यात्रा गंगा स्नान मठ मंदिर आदि यात्रा करने का फल मनुष्य को प्राप्त होता है शास्त्री जी ने बताया शास्त्रों में वर्णन मिलता है जब भी हम तीर्थ यात्रा के लिए निकलते हैं सर्व प्रथम तीर्थों में जाकर भूमि पर सयन करना चाहिए प्रथम दिवस तीर्थ के जल में स्नान करके यज्ञ करना चाहिए यज्ञ के बाद ब्राह्मण भोजन कराकर गौ दान,अन्न दान, वस्त्र दान आदि दान पुण्य श्रद्धा अनुसार करना चाहिए उस के उपरांत तीर्थ के अधिष्ठाता देवता का दर्शन करना चाहिए इस प्रकार से जो तीर्थ यात्रा करता है उसके जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं जीतेजी समस्त सुखों को भोग करके अंत में भगवान के लोग का अधिकारी बन जाता है
तृतीय दिवस की कथा में शास्त्री जी ने ब्रह्मा जी के द्वारा सृष्टि की रचना मनु सतरूपा की उत्पत्ति मनु महाराज की पुत्री देवहुती का विवाह कर्दम मुनि के साथ कपिल देवहुती संवाद शिवशक्ति चरित्र की कथा का बड़ा सुंदर श्रवण कराया गया श्री अखंड परशुराम अखाड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक जी ने बताया की तीर्थ में देवी देवताओं का वास होता है तीर्थ में जाकर के देवी देवताओं का स्मरण करना चाहिए संत महापुरुषों की सेवा करनी चाहिए तीर्थ में जाकर के दान पुण्य करना चाहिए यज्ञ करना चाहिए तभी जाकर के तीर्थ यात्रा का फल प्राप्त होता है जेल अधीक्षक मनोज आर्य जी ने बताया जिला कारागार भी एक तीर्थ है जहां पर भजन पूजन कीर्तन करने का अवसर प्राप्त होता है और यहां पर जो भी बंदी आता है उसको सन्मार्ग पर जोड़ने के लिए ही भागवत कथाओं का आयोजन कराया जाता है इस अवसर पर इंद्रपाल शर्मा,संजय शर्मा,पंकज शर्मा,दीपक भारद्वाज, वीके त्रिपाठी,अंकित शर्मा,कपिल शर्मा,अरुण कांत शर्मा,अजय शर्मा,सतीश त्यागी,सुंदर सिंह रावत,नवनीत मोहन,मुकेश कुमार शर्मा,सतीश तिवारी,पंडित सचिन पैन्यूली,पंडित आदित्य जागुड़ी,बलविंदर चौधरी,कुलदीप शर्मा, मनोज ठाकुर,जलज कौशिक, बृजमोहन शर्मा संजू अग्रवाल आदि ने भागवत पूजन सम्पन्न किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *