आज रुड़की में श्री अखंड परशुराम अखाड़ा एवं विप्र फाउंडेशन के तत्वाधान में यूजीसी काले कानून के विरोध में परशुराम घाट रुड़की में मां गंगा जी का पूजन कर एक विशाल मशाल आक्रोश यात्रा का आयोजन किया गया

मनोज ठाकुर


आज रुड़की में श्री अखंड परशुराम अखाड़ा एवं विप्र फाउंडेशन के तत्वाधान में यूजीसी काले कानून के विरोध में विशाल मशाल आक्रोश यात्रा का आयोजन किया गया


आज भी विप्र फाउंडेशन रुड़की के द्वारा परशुराम घाट रुड़की में श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक जी के नेतृत्व में जूना अखाड़े के महंत विश्वपुरी जी महाराज के द्वारा गंगा आरती कर सरकार को जागने का काम किया जिसमें सैकड़ो स्वर्ण समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर अपना विरोध मशाल द्वारा प्रदर्शित किया तथा भारत सरकार से यूजीसी कानून को वापस लेने का पुरजोर प्रदर्शन किया.
इस मशाल यात्रा में पंडित अधीर कौशिक (अध्यक्ष श्री अखंड परशुराम अखाड़ा हरिद्वार) के द्वारा बताया गया कि यूजीसी काला कानून सरकार को वापस लेना ही पड़ेगा मां गंगा जी हरिद्वार के पावन तट से इसकी शुरुआत श्री अखंड परशुराम अखाड़ा ने कर दी गई है

अब पूरे देश के अंदर स्वर्न समाज को जगाने का काम किया जाएगा इस अवसर पर जूना अखाड़े के महंत विश्वपुरी जी महाराज विक्रम ठाकुर हरिद्वार अश्वनी भारद्वाज (प्रदेश अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन) डॉ.सुजीत शर्मा (युवा सचिव विप्र फाउंडेशन) पं. क्षितिज शर्मा, पंडित कुलदीप शर्मा ,पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, (प्रसिद्ध कथावाचक ) किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा जी मनोज ठाकुर, एडवोकेट नवीन जैन (अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग) सुखपाल शर्मा ,विजय, संजय राणा ,ठाकुर चंदन सिंह, इं.विकास पाल, शीतल, सुधीर चौधरी , अनुज आत्रये, डॉ.टेक वल्लभ ,पंडित अरविंद भारद्वाज, पंडित सुनील शर्मा, पंडित रोहित, पुरोहित राजकुमार कौशिक, पंडित चंद्र भान, विकास त्यागी, पवन कुमारी,आदि गणमान्य सभी समाज के लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *