आज विधानसभा स्थित सभागार में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। मान्य मंत्री मदन कौशिक जी के द्वारा

आज विधानसभा स्थित सभागार में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में आपदा से पूर्व, दौरान एवं पश्चात की तैयारियों का विस्तृत आकलन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य बनाने हेतु आधुनिक तकनीकों के उपयोग, जिला स्तर पर सशक्त कम्युनिकेशन सिस्टम विकसित करने एवं ग्राम स्तर तक त्वरित सूचना आदान-प्रदान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

साथ ही न्याय पंचायत स्तर पर आपदा मित्र एवं आपदा सखी तैयार कर उन्हें प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराने, संवेदनशील क्षेत्रों एवं झीलों के वैज्ञानिक ट्रीटमेंट तथा आपदाओं के पूर्वानुमान को मजबूत करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव श्री विनोद कुमार सुमन जी, संयुक्त सचिव श्री एनएस डुंगरियाल जी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (यूएसडीएमए) श्री मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी जी सहित विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *